Posts

Showing posts from February, 2024

अयोध्या : पुनरोदय है 'भारत' का

सुरेश हिंदुस्थानी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के पश्चात देश भर में जो वातावरण बना है, उसकी उमंग अभी बनी है और आशा की जानी चाहिए कि यह लहर निरंतर उठती रहेगी। राम नाम की महिमा से परिपूरित भारत भूमि पर इस बार की दीपावली कई मायनों में अपनी सार्थकता का प्रकटीकरण कर रही है। जिसमें पहली सारगर्भित बात हो यही है कि हम जिन भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीपावली मनाते, उनकी जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण होने लगा है। दूसरा सुखद संयोग यह भी है कि भारत राम राज्य की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। जिसकी पदचाप स्पष्ट सुनाई देने लगी है। एक कहावत भी है कि कोई पेड़ तब तक ही खड़ा रह सकता है, जब तक उसकी जड़ें भूमि में गहरे तक समाई हों। भारत की जड़ें बहुत गहरी हैं। वर्तमान में समाज को इस गहराई का अध्ययन अवश्य ही करना चाहिए। जब हम इसका सांगोपांग अध्ययन करेंगे तो स्वाभाविक रूप से हमें भगवान राम दिखाई देंगे। कहने का आशय यही है कि भगवान राम हमारे देश की जड़ हैं, हमारे देश की संस्कृति हैं। जो जड़ से कट जाता है, उसका विनाश हो जाता है। हमारा समाज आज जड़ों से जुड़ने की ओर अग्रसर हो रहा है… जो एक सुखद संदे